मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की वेदांता समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल से मुलाकात

0
199
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लंदन। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज वेदांत रिसोर्सेस लिमिटेड के संस्थापक और अध्यक्ष अनिल अग्रवाल के साथ मुलाकात की।

राजस्थान में निवेश पर की चर्चा

इस दौरान  मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा  ने ‘मेटल किंग’ के नाम से विख्यात  अनिल अग्रवाल से प्रदेश में निवेश के अवसरों पर संभावित रूप से व्यापक चर्चा की। अनिल अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया।

उनकी राइजिंग राजस्थान ग्लोबल समिट 2024 की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। साथ ही राजस्थान में निवेश को लेकर खुलकर चर्चा की।  निवेश के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर भी उन्होंने चर्चा की और कहा कि वह जरूर निवेश करेंगे।  आपको बता दें कि इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ गए हुए प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों ने भी अनिल अग्रवाल से मुलाकात की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here