हिंदुओं की संगठित शक्ति ही राष्ट्र एवं विश्वशांति का आधार : सुखदेवजी महाराज

0
182
- Advertisement -

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— मारोठ में शस्त्र पूजन एवं विराट पथ संचलन
— संघ कार्यक्रम के लिए महंत ने 40 साल का मौनव्रत तोड़ा

किशनगढ़-रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। निकटवर्ती मारोठ गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा शस्त्र पूजन व पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संचलन में सैकड़ों गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने घोष दल के साथ कदम से कदम मिलाते हुए पथ संचलन में हिस्सा लिया। पथ संचलन शाम 4 बजे मारोठ एसएसबी कॉलेज के मैदान से प्रारंभ होकर रिद्धि सिद्धि गार्डन पहुंचा। वहां आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में श्यामगढ़ बगीची के बालाजी मंदिर के महंत श्रीसर्वेश्वर दासजी महाराज व संत दादू दयाल आश्रम किशनगढ़-रेनवाल, राष्ट्रीय आध्यात्मिक ज्ञान सेवा केंद्र के संस्थापक संत श्री सुखदेवजी महाराज व डीडवाना संघ के जिला कार्यवाह रामेश्वर भाकर ने विधिवत रुप से शस्त्रों का पूजन किया।


इस अवसर पर महंत श्रीसर्वेश्वर दासजी ने संघ के कार्यक्रम के लिए अपना 40 साल का मौनव्रत तोड़ते हुए कहा कि आज का पथ संचलन देखकर मैं अभिभूत हूं। कलयुग में समाज संगठन ही राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है।
मुख्य वक्ता श्रीसुखदेवजी महाराज ने अपने ओजस्वी उद्बोधन में कहा कि आरएसएस एक बेहद अनुशासित संगठन है। जिसका उद्देश्य व्यक्तियों में जाति-पांति व ऊंच-नीच का भेदभाव खत्म करते हुए राष्ट्रचेतना के साथ ही सामाजिक समरसता व एकात्मता पैदा करना है।

- Advertisement -
Previous articleएक शाम किशोर दा के नाम
Next articleशिक्षा मंत्री दिलावर पर भारी पड़े , किरोड़ी मीणा
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here