
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में और लोगों में भारी आक्रोश है
समदड़ी । (प्रेम सोनी) खबर बालोतरा के सिवाना से जहां पादरू में दिन दहाड़े व्यापार संघ अध्य्क्ष उच्छब चंद जैन की हत्या होने से इलाके में सनसनी फैल गई।

मुंह पर कपड़ा बांधकर बाइक पर सवार होकर आये दो युवकों नें की व्यापार संघ अध्यक्ष की हत्या। बताया जा रहा है कि व्यापार संघ अध्यक्ष उच्छब चंद जैन घटना के समय दुकान पर बैठे थे अध्यक्ष पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर हत्या कर दी गई । हत्या के बाद युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए । हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है ।स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और नाकाबंदी कर दी गई है । हत्यारों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने एक व्यक्ति को डिटेल भी कर लिया बताया।

घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में और लोगों में भारी आक्रोश है।












































