वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं को लेकर कमेटियों का किया गठन

0
80
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नावां सिटी। (मनीष) विश्व प्रसिद्ध सांभर झील के किनारे स्थित पगल्या वाले बाबा धाम पर सोमवार सायकाल 7:00 बजे महंत श्री रामेश्वर दास जी महाराज की अध्यक्षता में सभा आयोजित की गई जिसमें आगामी 7 अक्टूबर को होने वाले वार्षिक मेले की व्यवस्थाओं हेतु समितियां बनाकर जिम्मेदारियां दी गई। संयोजक बाबूलाल दुबलदिया ने बताया कि मेले में दुकान व ठेले लगाने की व्यवस्था को सुचारू रूप से संपन्न करने हेतु दिनेश कुमार पचेरीवाल, रमेश कुमार सिंघाटिया ,कमलेश कुमार सिंघाठिया को जिम्मेदारी दी गई ।प्रसाद वितरण के लिए नारायण दादरवाल मुकेश दादरवाल ,लक्ष्मण दुबलदिया को जिम्मेदारी दी गई ।श्रद्धालुओं को दर्शन करने के लिए व्यवस्था हेतु राजूराम दुबलदिया ,गोविंद लाल दादरवाल ,नीरू पचेरीवाल को जिम्मेदारी दी गई। भजन संध्या को व्यवस्थित करने की ताराचंद सिंघाठिया, तेजाराम दादरवाल ,सुरेश सिहोटा को जिम्मेदारी दी गई ।मेले में सहयोग राशि एकत्रित करने हेतु राजेंद्र प्रसाद कुसमीवाल, गोवर्धन लाल सिंघाटिया ,प्रेमचंद दुबलदिया ओमप्रकाश कुसमीवाल, बाबूलाल नोकवाल, श्रवण कुमार जलाधरा ,कमल किशोर दुबलदिया , मोतीलाल सिहोटा,प्रभुलाल राजोरा को जिम्मेदारी दी गई ।इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, हेमाराम , गोवर्धन लाल, तेजाराम,दिनेश, नीरू ,कमल किशोर पूर्व पार्षद, छोटूराम ,नंदकिशोर, चेतन तेजपाल ,कालूराम, मालचंद ,बाबूलाल,राजू राम ,सहित श्रद्धालु उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here