- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
शेरगढ़ जोधपुर, चामू। ( हुकम सिंह राजपूत) समराथल फाउंडेशन और अमृतदेवी पर्यावरण संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में सर्व समाज की लोकप्रिय बेटी और होनहार अधिकारी प्रियंका बिश्नोई RAS की पुण्यात्मा की शांति के लिए श्रद्दाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मौजूद जनसमुह ने स्वर्गीय प्रियंका बिश्नोई को श्रद्दाजंलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित जनसमूह द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये और रामधून का पाठ किया गया, साथ ही दो मिनट् का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई। इस श्रद्दाजंलि सभा में सर्व समाज के लोग मौजूद रहे।
- Advertisement -


















































