पानी निकासी व गंदगी समाधान की मांग को लेकर नायब तहसीलदार को दिया ज्ञापन

0
117
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

शाहबाद बारां (आदर्श भार्गव) केलवाड़ा कस्बे के आम रास्ते तथा खाली भूखंड में भरे पानी की निकासी व गंदगी का समाधान नहीं कराए जाने से लोगों में रोष व्याप्त है। आक्रोशित लोगों ने नायब तहसीलदार को कलक्टर के नाम ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि हथवारी रोड़ पर जाटव मोहलल्ला व मुस्लिम बस्ती का आम रास्ता दो वर्षों से बन्द है। रास्ते में पानी भरा हुआ है तथा खाली प्लॉट में भी गंदगी, कचरा पड़ा हुआ है। इस कारण बीमारियां फैल रही हैं। बच्चों को स्कूल जाने के लिए व बड़े बुजुर्गों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। कई बार रास्ता पार करते समय स्कूल के बच्चे फिसल रहे है। मोहल्ले के बनवारी लाल जाटव, मोहम्मद उमर, सीताराम, सरफराज ने आम रास्ते तथा खाली प्लॉट से पानी की निकासी व गंदगी का समाधान करने की मांग की है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here