मंडल विधान कर निकाला जुलूस

0
67
- Advertisement -

लोक टुडे नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक) ।जैन समाज द्वारा कस्बे के मुख बाजार स्थित जैन चैत्यालय में शुक्रवार को मंडल विधान का आयोजन किया गया। आचार्य द्वारा विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ मंडल विधान संपन्न करवाया गया। कपूरचंद, अशोक कुमार, राजेंद्र कुमार दिनेश कुमार चंद्र मोहन मनीष कुमार संजय कुमार ने मंडल विधान का पूण्य अर्जित किया। मंडल विधान के बाद जैन चैत्यालय से श्री जी को चांदी की पालकी में बैठाकर बैंडबाजों के साथ जुलूस निकाला । जुलूस जैन चैत्यालय से प्रारंभ होकर सदर बाजार, रघुनाथ मंदिर, न्यू मार्केट होता हुआ ककोड़ गेट स्थित मेहंदी वालों के कुए पर पहुंचा। जहां कलशाभिषेक किया गया। इस अवसर पर श्रावक संस्कार शिविरार्थी , दस दिन के उपवास करने वाले, एवं तीन दिन का तेला करने वालों को समाज द्वारा सम्मानित किया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में जैन समाज के महिला पुरुष शामिल थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here