देवनानी ने दिए बरसात के पानी के निस्तारण के निर्देश - लोक टुडे न्यूज़

लव टुडे न्यूज नेटवर्क

अजमेर ।(नितिन मेहरा) अजमेर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बारिश के दौरान सुभाष उद्यान से बजरंगगढ़ सड़क पर पानी बहने की समस्या का स्थायी समाधान करें। इसके लिए पुलिया उंची करने के विकल्प पर भी तैयारी हो। शहर में पानी और सड़क की समस्या का यथाशीघ्र हल निकाला जाए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अजमेर शहर की प्रमुख आवश्यकताओं को लेकर प्रशासन के अधिकारियों को निर्देश दिए। विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने शहर में टूटी-फूटी सड़कों को लेकर सार्वजनिक निर्माण विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण एवं नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित दिया। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण पूरे शहर में सड़कें क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह मुख्य मार्गो पर बडे़-बडे़ गड्ढे हैं। इन्हें तुरन्त सुधारने की जरूरत है। जब तक पूरी सड़क बनाने की प्रक्रिया होती है। तब तक इन पर पेचवर्क किया जाए। यह कार्य पूर्ण गुणवत्ता के साथ किया जाए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सुभाष उद्यान से बजरंगगढ़ सड़क पर एस्केप चैनल का पानी सड़क पर बहने की समस्या का स्थायी हल निकाला जाए। पुलिया को उंचा करने के विकल्प पर भी विचार किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को सुधारने के प्रस्ताव तैयार किए जा रहे है। उन्होंने शहर में पेयजल आपूर्त्ति की अनियमितता पर जलदाय विभाग के अफसरों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिनों ट्रिजिंग के कारण जलापूर्त्ति में व्यवधान आया था। अब आपूर्त्ति में सुधार हो रहा है। देवनानी ने कहा कि पेयजल आपूर्त्ति की नियमितता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published.