लाल बहादुर शास्त्री खेल स्टेडियम में हुआ झंडा रोहण

0
96
- Advertisement -

78 वा स्वतंत्रता दिवस समारोह

तेज बारिश में भी छात्र छात्राओं ने दी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नावां सिटी- डीडवाना।मनीष पारीक वरिष्ठ संवाददाता जिले के नावां में आज 78 वां स्वतंत्रता दिवश लाल बहादुर शास्त्री खेल स्टेडियम में उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीणा के मुख्य आतिथ्य व पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता  में आयोजित हुआ। SDM विश्वामित्र मीणा ने झण्डा रोहन कर मार्च पास्ट की सलामी के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


कार्यक्रम के शुभारंभ से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ था हल्की बारिश का दौर लगातार जारी। निजी व सरकारी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बड़ी उमंग व उत्साह के साथ तेज बारिश में भी जोश दिखाते हुए संस्कृतिक कार्यक्रमो की प्रस्तुतियां दी। तेज बारिश में भी छात्र छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा देखने को मिला। कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन का आव्हान करते हुए आमजन से प्लास्टिक केरी बेग का उपयोग नही करने के साथ ही नगरपालिका को प्रथम स्थान पर लाने की अपील की। उपखण्ड अधिकारी विश्वामित्र मीणा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जिस तरह हमारे देश वीर शहीदों ने अपना बलिदान देकर देश को आजाद करवाया वैसा ही जज्बा हमे हमारे दिल मे लेकर चलना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान सामाजिक व उत्कर्ष कार्य करने वाली 64 प्रतिभाओं का उपखण्ड स्तर पर सम्मानित किया गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here