हत्या का फरार आरोपी 8 साल बाद गिरफ्तार

0
79
- Advertisement -

अजमेर नितिन मेहरा वरिष्ठ संवाददाता जिला पुलिस ने पिछले 8 सालों से हत्या के मामले मे फरार चल रहे 5000 रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी जमीनी विवाद में हत्या के मामले में फरार था, जिसको पुष्कर थाना पुलिस व स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान में जुटी है। पूर्व में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने खुलासा करते हुए बताया कि अक्टूबर 2016 में पुष्कर निवासी महिला गीता देवी की ओर से थाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। महिला की शिकायत देकर बताया कि उसका पति रामेश्वर और उसकी बेटी रेखा खेत पर काम कर रहे थे। तभी अचानक 10 से 12 व्यक्ति उनके खेत पर पिकअप लेकर घुस गए। पति के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट करने के बाद पति के मुंह में जहर देकर उसे मारने का प्रयास किया। पति के बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अजमेर एसपी ने बताया कि पूर्व में चार आरोपी मांगीलाल, महेंद्र, ओमप्रकाश, किशोर छबलानी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया जा चुका है। वही फरार चल रहे आरोपी की तलाश की जा रही थी। आरोपी के ऊपर 5 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। इसी दौरान स्पेशल टीम को सूचना मिली कि आरोपी गुमान सिंह जयपुर स्थित किराए के मकान में दबिश देकर गुमान सिंह (45) पुत्र गोपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here