विधायक नोक्षम चौधरी ने विधानसभा में उठाया फर्जी मैरिज ब्यूरो का मामला

0
263
- Advertisement -

जयपुर ,कामां ।( हरि ओम मीना संवाददाता ) राजस्थान विधानसभा में फर्जी मैरिज ब्यूरो की ठगी का मुद्दा आज कामां की विधायक नोक्षम चौधरी ने उठाया । उन्होंने सदन में बताया कि हजारों लोगों से अब तक करोड़ों रुपए की ठगी हो चुकी है। लोग शादी के नाम पर फर्जी ब्यूरो खोलकर भोले भाले लोगों से ठगी करते हैं और उनकी भावनाओं से खेलते हैं। कम दाम पर सामान दिलाने के नाम पर भी यह ग्रुप ठगी करता है । कामां विधायक नोक्षम चौधरी ने हजारों पीड़ित लोगों की बात को सदन में रखते हुए कहा कि फर्जी मैरिज ब्यूरो खोलकर यह लोग जिन परिवारों में शादियां होती है ,वहां जाते हैं, उन्हें कम पैसों में ज्यादा अच्छा सामान और ज्यादा गुणवत्ता वाला सामान देने का वायदा करते हैं ।जब कुछ लोग इनके कहने पर सामान के लिए पैसा जमा कर देते हैं तो वह पैसे लेकर फरार होते हैं। विधायक नोक्षम चौधरी ने सरकार से इस ग्रुप के और इस ग्रुप से जुड़े हुए लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनकी संपत्तियां नष्ट कर पीड़ितों को उनका पैसा दिलाने की मांग की।



- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here