पानी की लाइन सड़क किनारे डालने की बजाय खेतों में डालने वाले ठेकेदार पर हो कार्रवाई- – गोपाल लाल शर्मा

0
76
- Advertisement -

माण्डलगढ़ | केसरीमल मेवाड़ा वरिष्ठ संवाददाता आरोली से हिण्डोली चम्बल पाइप लाइन कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार और अनियमितता के चलते चंबल की लाइन को ठेकेदार द्वारा सड़क किनारे डालने की बजाय गरीब किसानों खेतों में डाल दी गई। जिससे सारी फसलों को नष्ट कर दिया गया। मैं माननीय मंत्री जी से मांग करता हूँ कि ऐसे कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाय। उक्त उद्बोधन विधानसभा सदन के पटल पर माण्डलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा गुरुवार शाम को राज्य में पेयजल की स्थिति पर विचार प्रकट करते हुए बोल रहे थे।
विधायक शर्मा ने सदन में बोलते हुए कहा कि जल जीवन मिशन के तहत माण्डलगढ़ कस्बे व नंदराय में पुरानी लाइन हटाकर नई लाइन डालने, बिजौलियां, काछोला व बड़लियास कस्बे में अधूरी पेयजल व्यवस्था को सुधारने, मंशा ग्राम पंचायत के सभी गांवों व गंहुली ग्राम पंचायत के हाजीवास, सोडियास गांव, रेनवास व जीत्या ग्राम पंचायत के गांवों के साथ साथ ही विधानसभा क्षेत्र के समस्त गांवों में नई पाइप लाइन बिछाकर पानी की समस्या के समाधान करने की मांग भी सदन के पटल पर रखी।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here