उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने दौसा शहीद स्मारक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

0
94
- Advertisement -

दौसा। जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ पर दौसा शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी । इस मौके पर दौसा के जिला कलेक्टर ,एसपी डीएसपी समेत कई अधिकारी, स्थानीय नागरिक मौजूद रहे । स्काउट गाइड और पुलिस के भी जवानों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी ।

इस दौरान डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं ,तब से हमारे देश का मान सम्मान बढ़ा है। हमारे जवानों का मनोबल बढ़ा है। देश में और सीमाओं पर आतंकी घटनाएं कम हुई है, हम सभी देशवासियों का फर्ज बनता है कि हम देश की सरहदों की रक्षा करते हुए जो भी शहीद हुए हैं उनको उनकी शहादत को प्रणाम करें, सलाम करें और उनकी वीरांगनाओं का सम्मान करें।

दिया कुमारी उपमुख्यमंत्री राजस्थान सरकार मीडिया से बात करते हुए
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here