सरदारगढ़ में छात्रों ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

0
95
- Advertisement -

जालोर। सुरेश धवल वरिष्ठ संवाददाता निकटवर्ती सरदारगढ़ के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आज श्रावण के पहले सोमवार एवं स्वायत्त शासन विभाग राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान के तहत ‘‘वृक्ष मेरा परिवार, एक पेड़ माँ के नाम’’ थीम पर सरदारगढ़ की स्कूल प्रांगण में आज स्कूल स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के द्वारा छायादार पौधे लगाए गए। इस दौरान स्कुल के वरिष्ठ अध्यापक हिम्मत खान ने बताया की वृक्षारोपण के इस महाभियान से जुड़कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना होगा। उन्होंने वृक्षों के संरक्षण के लिए नियमित सार संभाल करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से आमजन में जागरूकता आई हैं। साथ ही अर्जुनसिंह ने छात्र-छात्राओं से अधिकाधिक वृक्षारोपण लगाकर उनकी सार संभाल करने का आग्रह किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर स्कुल प्रांगण में वृक्षारोपण किया। साथ ही आज वृक्षारोपण महाअभियान के तहत आज विद्यार्थियों को 200 पौधों का वितरण किया गया।

इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य मदनलाल गर्ग, अर्जुनसिंह, हंसाराम चौधरी, हरिराम, रश्मि कंवर, अरविंद कुमार, अशोक कुमार पुरोहित उर्मिला सोलंकी, आनंद सिंह, जितेंद्र कुमार, रामसिंह, सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here