युवक का सिर कुचलकर हत्या ,सब्जी लेने गया था युवक, मौत की खबर से मातम

0
83
- Advertisement -

धौलपुर। (मुनेश धाकरे ब्यूरो चीफ )मनियां कस्बे में आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के बगल मैरिज होम के पास रविवार को लापता हुए युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक के सिर पर बर कर हत्या की है। लाश को देख आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पाकर बनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना स्थल का मौका मुआयना कर डेड बॉडी को कब्जे में लेकर शिनाख्त कर परिजनों को अवगत कराया।

मनियां थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि सोमवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि हाईवे किनारे एक मैरिज गार्डन के पास खेतों में युवक का सिर कुचला हुआ शव पड़ा हुआ हैं। जिस सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को युवक का शव मिल गया। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की पहचान 30 बर्षीय सुक्खन पुत्र जानकी प्रसाद के रूप में हुई। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है।

परिजन करते रहे सब्जी लाने का इंतजार

मृतक के पिता के मुताबिक रविवार को युवक घर के लिए सब्जी लेने निकला था। जो सोमवार तक भी वापस नहीं आया। जिसका शव मिलने के बाद पिता की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया कि युवक की मौत के बाद उसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया हैं। उन्होंने बताया कि मृतक युवक की हत्या को लेकर पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। जिसका शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।

परिजन रात भर तलाश करते रहे

पिता ने बताया बेटा सुक्खन रविवार शाम को घर से बाजार में सब्जी लेने गया था। लेकिन देर रात तक घर लौट कर नहीं आया। परिजन रात भर आसपास इलाके में युवक की तलाश कर रहे। रविवार को युवक की लाश खून से लथपथ अवस्था में मिलने से परिजनों के होश उड़ गए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का सामने निकाल कर आया है। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामले का शीघ्र पर्दाफाश किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here