गौतम हॉस्पिटल में दंत चिकित्सा शिविर

0
199
- Advertisement -

जयपुर। गौतम हॉस्पिटल रिसर्च सेंटर, सेंटवेव ऑर्गेनाइजेशन एवं लीनेस क्लब ड्रीम प्लैनेट के संयुक्त तत्वाधान में वर्ल्ड ओरल हेल्थ सप्ताह के तहत गौतम अस्पताल में दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।


दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर महिमा ने दातों में होने वाली समस्याओं के कारण व निदान के बारे में बात की एवं ओरल हाइजीन की कमी के कारण संपूर्ण शरीर में होने वाली बीमारियों के बारे में अवगत कराया एवं शिविर में आये सभी लोगों का दन्त परिक्षण किया।
सेंटवेव की संस्थापक अध्यक्ष शिवाली गुप्ता ने मंच का संचालन करते हुए बताया कि शरीर के साथ दंत स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता होनी चाहिए।
गौतम अस्पताल की सीईओ राजश्री गौतम ने वर्कशाप में हुई गतिविधियों के विजेताओं को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में अंजना जैन, डॉ अनीता गौतम, डॉक्टर मेधावी गौतम, डॉक्टर दौलत राम माल्या, प्रीति गोयल, राज अग्रवाल, मंजू मित्तल, मनदीप नारंग, प्रमिला पारीक, सुनीति गोयल गणमान्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रांतीय अध्यक्षा अनुभा जैन एवं ड्रीम प्लैनेट अध्यक्षा नीलम जैन ने उपस्थित सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Previous articleअरविंद केजरीवाल 28 तक रिमांड पर
Next articleसीकर से अमराराम इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here