मेहरा समाज ने निकाली विशाल कावड़ यात्रा

0
126
- Advertisement -

जयपुर । कावड़ यात्रा निकालने की होड़ मची हुई है। मेहरा समाज की ओर से सभी समाज को साथ लेकर सावन माह में कावड़ यात्रा रविवार को निकाली गई। मेहरा समाज के राहुल मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कावड़ यात्रा श्रीगणेश गलता पीठ जयपुर से बड़े धूमधाम से रवाना हुई। इस यात्रा में करीब 100 लोग कावड़ लेकर रवाना हुए और अजमेर रोड़ स्थित पेट्रोल पंप बालाजी से 300 महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुई। सभी कावड़ कलशो का जल यात्रा के राकेश्वर शिव मंदिर (मेहरा मंदिर) रांखड़ी सोड़ाला पहुँचने पर भगवान शिव को अर्पित किया गया। जिसके पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here