डग ब्लॉक में 27,431 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक 

0
14
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डग (झालावाड़)। पल्स पोलियो अभियान 2026 के तहत डग ब्लॉक में 22 से 24 नवंबर तक 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाई जा रही हैं। अभियान के तहत ब्लॉक में कुल 27,431 बच्चों को खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डग ब्लॉक के बीसीएमओ डॉ. राजकुमार वाघेला ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए 154 टीमें गठित की गई हैं, जबकि निगरानी के लिए 24 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक पिला रही हैं, ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए।

उन्होंने बताया कि अभियान में पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को शामिल किया गया है। जिन बच्चों को पहले भी पोलियो की खुराक दी जा चुकी है, उन्हें भी इस अभियान के दौरान दो बूंद पिलाना जरूरी है। पोलियो की दवा सरकारी पोलियो बूथ, स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आंगनवाड़ी केंद्र और सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है।

बीसीएमओ डॉ. वाघेला के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा अभियान को लेकर प्रभावी कार्ययोजना बनाई गई है। कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी और बेहतर मॉनिटरिंग के चलते निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य शत-प्रतिशत बच्चों तक पोलियो की खुराक पहुंचाकर उन्हें इस बीमारी से सुरक्षित रखना है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here