एबीवीपी ने अनीशा को बनाया इकाई महामंत्री, काजल योगी अध्यक्ष

0
18
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

सांगानेर के राजकीय कन्या महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने की इकाई की घोषणा, छात्र नेताओं ने दी बधाई

जयपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से राजकीय कन्या महाविद्यालय, सांगानेर की इकाई की घोषणा की गई है। इसमें महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रा अनीशा को इकाई महामंत्री नियुक्त किया गया है, जबकि काजल योगी को इकाई अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अनीशा को इकाई महामंत्री नियुक्त किए जाने पर छात्र नेताओं में खुशी का माहौल है। राजस्थान विश्वविद्यालय के रोहित बैरवा, विधानसभा क्षेत्र चाकसू सहित विभिन्न क्षेत्रों के छात्र नेताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

छात्र नेताओं ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here