लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नैनवां। (मनोज योगी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष और सेवा संकल्प के उपलक्ष्य में वाराणसी से वडनगर तक निकाली जा रही सेवा संकल्प यात्रा का नैनवां पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष मोनू सैनी के नेतृत्व में जेसीबी से पुष्पवर्षा कर यात्रा का अभिनंदन किया गया।
यात्रा के दौरान सोमवार को नैनवां में विभिन्न सामाजिक, सेवा और जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इसके बाद राय सागर बालाजी परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यकर्ताओं और यात्रा में शामिल लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।
बालिकाओं से संवाद कर आत्मनिर्भरता का संदेश
सेवा संकल्प यात्रा नैनवां मारवाड़ा कॉलेज पहुंची, जहां प्रशिक्षण ले रही बालिकाओं से संवाद किया गया। यात्रा से जुड़े लोगों ने बालिकाओं से उनके प्रशिक्षण, शिक्षा और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्हें कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
इसके बाद यात्रा गणेश मंदिर स्थित तालाब पहुंची, जहां मछलियों को आटा और दाना डाला गया। इस गतिविधि के जरिए जीव सेवा और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया गया।
यात्रा के दौरान स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बालिका शिक्षा, कौशल विकास और जीव सेवा जैसे विषयों को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। आयोजकों ने कहा कि सेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक भागीदारी और जनसहभागिता को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।
बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अखिलेश जैन, जिला संयोजक ओम धगाल, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र नागर, पूर्व प्रधान पदम नागर, मंडल अध्यक्ष अनिल रंगीला, महामंत्री आशीष जैन, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष हंसराज यादव सहित दयाराम सैनी, हरिओम बैरवा, अवधेश चौधरी, राजू पाराशर, जयसिंह हाड़ा, अंकित मारवाड़, कृष्ण गोपाल, सनी, बाबूलाल सैनी, घनश्याम सैनी, त्रिलोक, महादेव, रामसागर, गणेश दत्त बैरागी, शिवदत्त शर्मा, पुखराज ओसवाल और जगदीश जोशी मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम के बाद सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए सेवा संकल्प यात्रा नैनवां से आगे के लिए रवाना हुई।























































