लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमन्द। (गौतम शर्मा) कुंवारियां तहसील मुख्यालय स्थित द न्यू ईरा पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव एवं शिक्षक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए राधा-कृष्ण बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं और श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत कर सभी का मन मोह लिया।
शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई और कक्षा में शिक्षण कार्य करने का अनुभव लिया। वहीं शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन से जुड़े प्रेरणादायी प्रसंग विद्यार्थियों के साथ साझा किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था प्रधान राजेश कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश कुमार एवं कमलेश वैष्णव मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रतिभा लौहार ने किया।
इस अवसर पर नेहा जाटव, हेमलता कुंवर, टीना शर्मा, मोनिका दाधीच, रेखा खंडेलवाल, अंजलि खंडेलवाल, सर्वेश पाल एवं देवनारायण सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अंत में कौटिल्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एस.एस. पाल ने आभार व्यक्त किया।




















































