लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
महिलाओं ने गीत-संगीत के साथ मनाया पर्व
पारंपरिक संस्कृति और महिला सहभागिता का दिखा रंग, सावन के गीतों से गूंजा कार्यक्रम स्थल
जोधपुर। ब्राह्मण महिला परिषद एवं सुफल फाउंडेशन, जोधपुर की ओर से सावन उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सावन की पारंपरिक संस्कृति, गीत-संगीत एवं विभिन्न गतिविधियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. राखी राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी रहीं। वहीं अरुणा गौड़, प्रदेशाध्यक्ष ब्राह्मण महिला परिषद ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शिरकत की।
सावन उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक सावन गीत प्रस्तुत किए और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में हिस्सा लिया। गीत-संगीत और आपसी मेल-मिलाप के बीच महिलाओं ने उत्सव का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम में सावन की लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की झलक भी देखने को मिली।
इस अवसर पर कविता गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष; निर्मला शर्मा, जिलाध्यक्ष; अनिता शर्मा, प्रदेश मंत्री; बुल-बुल गौड़, प्रदेश संयुक्त मंत्री; कामनी शर्मा, जिला प्रमुख महामंत्री सहित निर्मला दाधीच, वीणा जोशी, राजबाला चंदौरा, रागिनी शर्मा, बसंती दवे, देवकन्या वैष्णव और संतोष त्रिपाठी समेत जिला कार्यकारिणी की पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहीं।
आयोजकों ने अतिथियों और सभी सदस्यों का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन पर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।




















































