लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बीजेपी ने 20 वार्डों में नियुक्त किए प्रभारी
निकाय चुनाव को लेकर विशेष अभियान; पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन कराने और बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी
रिपोर्ट: दुर्योधन मयंक, उनियारा
उनियारा। आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत कस्बे के सभी 20 वार्डों में वार्ड प्रभारियों की नियुक्ति की है। इन प्रभारियों को पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने, आवश्यक संशोधन कराने और बूथ स्तर पर अभियान को प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बीजेपी शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने बताया कि आगामी निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन ने वार्ड स्तर पर जिम्मेदारियां तय की हैं। उन्होंने नवनियुक्त प्रभारियों से अभियान को पूरी निष्ठा, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ संचालित करने का आह्वान किया।
20 वार्डों में इन कार्यकर्ताओं को मिली जिम्मेदारी
- वार्ड 1: अशोक गगरानी, महेश खंडेलवाल
- वार्ड 2: रिंकेश गुर्जर, सत्यनारायण सैनी
- वार्ड 3: दीपक जांगिड़, भवानी कुमावत
- वार्ड 4: ओम जी बैरागी, विजय महावर
- वार्ड 5: सुरेश कुमावत, महेश कुसवाहा
- वार्ड 6: लोकेश सैनी, पहलाद प्रजापत
- वार्ड 7: कमल महावर, विजय महावर
- वार्ड 8: राज बाबू खींची, लोकेश सुवालका
- वार्ड 9: मनोज शर्मा, पिंटू साहू
- वार्ड 10: हेमराज आकोदिया, सोनू आकोदिया
- वार्ड 11: सुरेंद्र मेरुठा, योगेश शर्मा
- वार्ड 12: अभय सिंह शक्तावत, अशोक शर्मा
- वार्ड 13: कन्हैया लाल सैनी, चिरंजी लाल सैनी
- वार्ड 14: संजय शर्मा, अभिषेक शर्मा
- वार्ड 15: महावीर पांचाल, राकेश सैन
- वार्ड 16: देवेंद्र सिंह हांडा, हरीश मोरवाल
- वार्ड 17: विनय कुमार शर्मा, महेंद्र सिंह गौड़
- वार्ड 18: राहुल सौगाणी
- वार्ड 19: सत्यनारायण खंडेलवाल, आकाश सैनी
- वार्ड 20: जुबेर पटान, निजाम मोहम्मद
मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर जोर
शहर मंडल अध्यक्ष ममता साहू ने प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने वार्डों में पात्र मतदाताओं की पहचान कर उनके नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के साथ ही नाम, पता अथवा अन्य आवश्यक विवरणों में संशोधन की प्रक्रिया में सहयोग करें।
उन्होंने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने में वार्ड प्रभारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। संगठन ने सभी प्रभारियों से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करने की अपील की है।



















































