नागौर में बालश्रम पर कार्रवाई, एक बालक मुक्त

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। विशेष अभियान ‘उमंग-7’ के तहत नागौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मोटर गैराज से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। कार्रवाई एएचटीयू टीम और जिला स्तरीय टास्क फोर्स के संयुक्त दल द्वारा की गई।

छापेमारी के दौरान बालक को सुरक्षित बाहर निकालकर नियोक्ता के चंगुल से छुड़ाया गया। पुलिस ने गैराज मालिक के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मुक्त बालक को आगे की देखरेख और पुनर्वास के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जाएगा।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here