विश्व पर्यावरण दिवस पर प्लास्टिक मुक्त अभियान शुरू

0
29
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

विश्व पर्यावरण   जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जयपुर। निगम जयपुर के मालवीय नगर जोन क्षेत्र वार्ड नं 86 महेश नगर मार्केट में आज 05 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डिज़ायर फाउंडेशन व सेंटर फॉर कम्युनिटी रेजिलिएंस एंड एडवोकेसी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महेश नगर सब्जी मंडी क्षेत्र में “प्लास्टिक मुक्त अभियान” के अंतर्गत व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों, व्यापारियों एवं ग्राहकों को सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। डिज़ायर फाउंडेशन द्वारा महेश नगर सब्जी मंडी में स्थापित सौर ऊर्जा संचालित क्लॉथ वेंडिंग मशीन की उपयोगिता एवं महत्व को समझाया गया। उपस्थित नागरिकों को बताया गया कि इस मशीन से मात्र ₹5 में कपड़े का थैला प्राप्त किया जा सकता है, जो लगभग 7 किलोग्राम तक भार वहन करने में सक्षम है।

अभियान के दौरान व्यापारियों से अपील की गई कि वे सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करें तथा ग्राहकों को भी प्लास्टिक की थैलियों के स्थान पर कपड़े अथवा जूट के थैलों का उपयोग करने के लिए प्रेरित करें। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया गया कि वे घर से ही कपड़े अथवा जूट का थैला लेकर बाजार आएं और पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर आकर्षक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया, जिसके माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर Desire Foundation की निदेशक श्रीमती रुचि खंडेलवाल , महेश नगर मार्केट अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद अग्रवाल एवं महामंत्री श्री शिव शंकर शर्मा, सेंटर फॉर कम्युनिटी रेजिलिएंस एंड एडवोकेसी फाउंडेशन से निदेशक डॉ. गणेश नारायण चौधरी, प्रोजेक्ट समन्वयक श्रीमती अनामिका, डिजायर फाउंडेशन से योगेश शर्मा व PIU नगर निगम टीम से मिस ICE एक्सपर्ट मिस अंजू जॉन इंचार्ज अर्जुन सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

डिज़ायर फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने आमजन से पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता से संबंधित प्रश्न पूछे। सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी-शर्ट वितरित की गई।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित नागरिकों, व्यापारियों एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा हस्ताक्षर कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। सभी ने शपथ ग्रहण करते हुए सिंगल यूज़ प्लास्टिक के उपयोग को रोकने तथा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

नगर निगम जयपुर एवं डिज़ायर फाउंडेशन ने नागरिकों से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाएं तथा प्लास्टिक मुक्त एवं स्वच्छ जयपुर के निर्माण में अपना सक्रिय सहयोग प्रदान करें।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here