लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मखमली चादर चढ़ाकर मांगी अमन-चैन की दुआ
पादूकलां। कस्बे के सथानी रोड स्थित हजरत दुर्वेश गरीब अली सांई रफाई अल कादरी नौ कुन्टी दरबार में पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक युनुस खान ने हाजिरी देकर जियारत की। इस दौरान उन्होंने दरबार में मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।
दरबार पहुंचने पर अकीदतमंदों और दरगाह कमेटी के सदस्यों ने साफा एवं माला पहनाकर युनुस खान का गर्मजोशी से स्वागत किया। दरबार परिसर में बड़ी संख्या में जायरीन और समर्थकों की मौजूदगी रही। जियारत के दौरान धार्मिक माहौल और अकीदत का विशेष नजारा देखने को मिला।
युनुस खान ने दरबार की अजमत को सलाम करते हुए कहा कि सूफी संतों की दरगाहें हमेशा इंसानियत, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द का संदेश देती रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में सुख-समृद्धि और आपसी प्रेम बनाए रखने की बात कही।
इस अवसर पर पूर्व उपप्रधान मोहनराज उपाध्याय, महावीर प्रसाद ओझा, रमजान खान माईडणड, बेने खान, शौकत भाटी, अमजद के.के., सुलेमान, अजीज खान, जाहिद गौरी, हाजी महबूब, इंसाफ भाटी, हादी खान और शेरू लुहार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
















































