कठूमर में भीषण गर्मी के बीच जल सेवा

0
61
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अपना घर सेवा समिति ने राहगीरों को पिलाया ठंडा मीठा जल

कठूमर/अलवर। (संजीव बंसल) अपना घर सेवा समिति की ओर से कस्बे स्थित तहसील कार्यालय के सामने संचालित जल मंदिर पर शनिवार को भीषण गर्मी के दौरान राहगीरों और आमजन के लिए ठंडे मीठे जल एवं शरबत की सेवा की गई।

तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच लोगों ने ठंडा मीठा जल पीकर राहत महसूस की। जल सेवा कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने पहुंचकर सेवा का लाभ लिया।

समाजसेवियों ने निभाई सक्रिय भूमिका

कार्यक्रम में गौरव मिश्रा, राकेश सैनी, अशोक भारद्वाज, डिंपल बंसल सहित कई समाजसेवी मौजूद रहे और उन्होंने जल सेवा कार्य में सहयोग किया।

गर्मी के मौसम में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here