लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जोधपुर से रिपोर्टर बृजकिशोर पारीक
जोधपुर। तेज कंवर को अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वे महात्मा गांधी अस्पताल में वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
यह सम्मान उन्हें मरीजों, थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों, वृद्धजनों, दिव्यांगों तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
तेज कंवर ने अपने 27 वर्षों के सेवाकाल में कोविड काल, आपदा राहत, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, गौसेवा और नशा मुक्ति अभियान जैसे कई सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उनकी निस्वार्थ सेवा भावना के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा प्रशंसा पत्र भी प्रदान किया जा चुका है। इसके अलावा वर्ष 2025 में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित किया गया था।
“सेवा ही धर्म” की भावना को जीवन में उतारने वाली तेज कंवर ने अपने कार्यों से न केवल जोधपुर बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।





















































