आवारा श्वानों के हमले में 2 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत

0
71
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़। शहर की जवाहर कॉलोनी में शुक्रवार तड़के आवारा श्वानों के हमले में 2 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

परिजनों के अनुसार मासूम गौरी अपने परिवार के साथ कॉलोनी के पास एक तंबू में रह रही थी। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे परिवार के लोग दैनिक कार्य के लिए बाहर गए हुए थे, तभी 10 से 12 आवारा श्वान तंबू में घुस गए और सो रही बच्ची पर हमला कर दिया। श्वान बच्ची को करीब 100 मीटर दूर तक घसीट ले गए और गंभीर रूप से घायल कर दिया।

परिजन श्वानों के पीछे दौड़े और बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम चलाया जा रहा है, जिसमें आवारा श्वानों का वैक्सीनेशन किया जाता है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here