2.50 किमी मार्ग से अतिक्रमण हटाकर 24 फीट चौड़ा किया, 60 ढाणियों को राहत

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रास्ता खोलो अभियान: 
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे रास्ता खोलो अभियान के तहत ग्राम पंचायत चाउ क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई। आबादी क्षेत्र से आंवलियासर की सरहद तक लंबे समय से रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटाकर मार्ग को चौड़ा किया गया।

मनरेगा के अंतर्गत प्रस्तावित ग्रेवल सड़क निर्माण कार्य को देखते हुए प्रशासन ने इस कार्रवाई को प्राथमिकता दी। नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर के नेतृत्व में राजस्व टीम मौके पर पहुंची और रास्ते का निरीक्षण किया।

जांच में पाया गया कि कई स्थानों पर खातेदारों द्वारा अतिक्रमण कर मार्ग को संकरा कर दिया गया था। इसके बाद काश्तकारों से समझाइश की गई, जिसके परिणामस्वरूप सभी पक्षों ने राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार लगभग 2.50 किलोमीटर लंबे रास्ते को 24 फीट चौड़ा करने पर सहमति दी।

सहमति के बाद मौके पर अतिक्रमण हटाकर मार्ग को चौड़ा किया गया, जिससे आसपास की लगभग 60 ढाणियों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिली है।

इसके साथ ही एलआर एक्ट 1956 की धारा 131 के तहत एक अन्य विवादित रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में समझाइश कर राजीनामा करवाया गया और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान किया गया।

पूरे अभियान के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए कार्रवाई को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।

इस दौरान राजस्व टीम के साथ तहसीलदार नरसिंह टाक, तहसीलदार रामनिवास नराधनिया, सहायक पुलिस निरीक्षक रामलाल सहित अन्य राजस्व एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here