जिला कलेक्टर ने मूंडवा सहित विभिन्न स्थलों का किया निरीक्षण

0
20
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क


नागौर (प्रदीप कुमार डागा) जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मूंडवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। उन्होंने एनसीडी कक्ष, प्रयोगशाला, टीकाकरण कक्ष, प्रसव कक्ष, हीट वेव वार्ड और डीडीसी काउंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रसव के बाद पोषण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश भी दिए। उन्होंने 100 दिवसीय टीबी अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए एक टीबी मरीज को पोषण किट भी वितरित की। इसके अलावा एचपीवी टीकाकरण और मां योजना में पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर ने मूंडवा स्थित स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया, जहां उन्होंने शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अटल इनोवेशन मिशन के तहत टिंकरिंग लैब, वोकेशनल एजुकेशन, म्यूजिक क्लास, प्रयोगशाला और लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने कक्षा 9वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति की भी जानकारी ली।

खजवाना गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने रूण गांव में तालाब एवं विकसित बाग का निरीक्षण कर रखरखाव और उपयोगिता को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

भट नोखा क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने लगभग 600 पौधों के पौधारोपण कार्य का अवलोकन किया और पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक हरियाली बढ़ाने की अपील भी की।

इस दौरान मूंडवा उपखंड अधिकारी प्रभजोत सिंह गिल, तहसीलदार बुद्धाराम सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here