मानसून में नहीं डूबेगी केसरबाग पुलिया, 9.4 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

अजमेर | (नितिन मेहरा) अजमेर शहर में हर साल मानसून के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की पहल पर केसरबाग पुलिया के विस्तार और ड्रेनेज सुधार से जुड़े करीब 9.4 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है।

केसरबाग पुलिया का होगा विस्तार

इस योजना के तहत केसरबाग पुलिया की ऊंचाई और चौड़ाई बढ़ाई जाएगी, जिस पर लगभग 6.4 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इस कार्य से केसरबाग सहित आसपास की कई कॉलोनियों को जलभराव की समस्या से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।

पुलिस लाइन नाले का होगा जीर्णोद्धार

शहर की ड्रेनेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस लाइन नाले के पुनर्निर्माण का भी निर्णय लिया गया है। इसके लिए 3 करोड़ रुपये का अलग बजट निर्धारित किया गया है। नगर निगम ने दोनों कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है और 15 मई तक काम शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के निर्देश

देवनानी ने Ajmer Development Authority और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने मानसून से पहले अधिकतम कार्य पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

200 करोड़ का मेगा ड्रेनेज प्लान

गौरतलब है कि राज्य सरकार ने हाल ही में अजमेर के लिए 200 करोड़ रुपये के ड्रेनेज मास्टर प्लान को मंजूरी दी है। इसी के तहत ब्रह्मपुरी नाले की सफाई कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जबकि आनासागर एस्केप चैनल की सफाई भी जल्द शुरू की जाएगी।

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से अजमेर शहर की जल निकासी व्यवस्था में सुधार आने और मानसून के दौरान आमजन को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here