लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कीचड़ भरे तालाब से फिल्मी अंदाज में पकड़ा
बनी सिंह मीना
गंगापुरसिटी- जीआरपी थाना गंगापुर सिटी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 25 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों और इनामी बदमाशों की धरपकड़ अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुकेश पुत्र हजारी लाल, जाति नायक, निवासी प्रेमसर जिला श्योपुर (मध्यप्रदेश) का रहने वाला है। वह वर्ष 2001 में महज 22 वर्ष की उम्र में एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में फरार हो गया था और करीब 25 वर्षों तक पुलिस को चकमा देता रहा। अब 48 वर्ष की उम्र में आखिरकार वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ प्रकरण संख्या 38/2001 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज था, जिसमें वह करीब 1 किलो चरस की तस्करी के आरोप में वांछित था।
गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और पास ही स्थित कीचड़ से भरे एक तालाब में जाकर छिप गया। लेकिन पुलिस टीम ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा जारी रखा और फिल्मी अंदाज में तालाब में उतरकर आरोपी को बाहर निकालकर गिरफ्तार कर लिया।
इस पूरी कार्रवाई में जीआरपी थाना गंगापुर सिटी की टीम की अहम भूमिका रही। हेड कांस्टेबल रामेश्वर प्रसाद कई दिनों से आरोपी की रेकी कर रहे थे। वहीं हेड कांस्टेबल राजेंद्र प्रसाद और आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष रूप से आसूचना अधिकारी दिलीप सिंह मीणा ने भाग रहे आरोपी का 1 किलोमीटर पीछा कर उसे कीचड़ भरे तालाब से पकड़ने















































