नैनवां शादी में फूड पॉइजनिंग , दुल्हन समेत 40 लोग बीमार

0
24
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनोज कुमार योगी

नैनवां (बूंदी)।नैनवां उपखंड क्षेत्र के कचरावता गांव में एक शादी समारोह उस समय हड़कंप में बदल गया, जब दुल्हन समेत करीब 40–42 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई और विवाह कार्यक्रम भी प्रभावित हुआ।
जानकारी के अनुसार, राजेश बैरवा की पुत्री मुस्कान उर्फ अर्चना की शादी में मेहमान शामिल हुए थे। रात्रि भोजन के कुछ ही समय बाद लोगों को पेट दर्द, उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते कई लोग बीमार पड़ गए, जिनमें दुल्हन भी शामिल थी। प्रभावितों में 22 महिलाएं शामिल बताई जा रही हैं। पीड़ितों के अनुसार, भोजन के आधे से एक घंटे के भीतर ही लक्षण दिखाई देने लगे।
सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ और सभी मरीजों को नैनवां उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के पीएमओ डॉ. के.के. प्रजापत ने बताया कि यह मामला प्रथम दृष्टया फूड पॉइजनिंग का प्रतीत होता है। कई मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई ।
स्वास्थ्य विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी ।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बड़े आयोजनों में स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here