नागौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.03 करोड़ की स्मैक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

0
31
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर/मेड़ता सिटी (प्रदीप कुमार डागा): नागौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन संकल्प – नशा मुक्त नागौर” अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए लगभग 1.03 करोड़ रुपये मूल्य की 512 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद की है।


एक आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार किया है, जिसे सरहद डांगावास क्षेत्र से दस्तयाब किया गया। आरोपी बारां जिले का निवासी बताया जा रहा है।


काम के बहाने कर रहा था तस्करी

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी काम पर आने के बहाने नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस अब उसके नेटवर्क और सप्लाई चैन की गहन जांच कर रही है।


संयुक्त टीम की कार्रवाई

इस कार्रवाई में जिला स्पेशल टीम नागौर और थाना मेड़ता सिटी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here