नगला माना में भीषण आग: पति-पत्नी 90% तक झुलसे, जयपुर रेफर

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के नगला माना गांव में रविवार सुबह अचानक घर में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह के समय घर के एक कमरे में अचानक आग लग गई, जिसकी चपेट में आकर पुष्पेंद्र और उनकी पत्नी मधु गंभीर रूप से घायल हो गए। कमरे से चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को तत्काल बाहर निकालकर जिला आरबीएम अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में तैनात डॉक्टर अजीत सिंह ने बताया कि दोनों करीब 80 से 90 प्रतिशत तक झुलसे हुए थे। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया।

आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। परिजन इसे शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं, हालांकि गांव के अन्य लोग इस मामले में कुछ भी कहने से बच रहे हैं।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here