चार मामलों में फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 8 साल से था फरार

0
19
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजसमंद। (गौतम शर्मा) राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी पिछले करीब 8 वर्षों से पुलिस से बचता फिर रहा था।

थानाधिकारी रामचन्द्र कुमावत के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम में एएसआई गिरधारी सिंह, एएसआई रामफल मीणा, जगदीश चन्द्र कीर और कॉन्स्टेबल नेताराम शामिल थे।

पुलिस के अनुसार, बिनोल निवासी हरिसिंह (30) पुत्र तेज सिंह चार अलग-अलग मामलों में वांछित था। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे बिनोल क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की और दीवार कूदकर फरार होने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए खुद को दिनेश बताया, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसकी असली पहचान हरिसिंह के रूप में सामने आई।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here