- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
उनियारा। (दुर्योधन मयंक) उनियारा में हिंदू समाज द्वारा चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (नव संवत्सर) और चैत्रीय नवरात्र का पर्व बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर लोगों ने अपने-अपने घरों में विधि-विधान के साथ घट स्थापना की। साथ ही नगर के विभिन्न मंदिरों—प्याल के बालाजी मंदिर, नहर के बालाजी मंदिर, खेडली बालाजी मंदिर एवं राम रघुनाथ मंदिर—में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
मंदिरों में नव दिवसीय रामायण पाठ (रामायण बैठकी) का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।
इस पावन अवसर पर लोगों ने एक-दूसरे को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और सुख-समृद्धि की कामना की।
