लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार की बड़ी तैयारी
अजमेर | (नितिन मेहरा) भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने अजमेर और ब्यावर जिलों में पेयजल व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (PHED) एवं भू-जल विभाग मंत्री कन्हैयालाल ने बुधवार को दोनों जिलों की जलापूर्ति और प्रगतिरत परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।
200 करोड़ के कार्यादेश, हर जिले को आपात बजट
मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के निर्देश पर पूरे प्रदेश में पेयजल संकट से निपटने के लिए 200 करोड़ रुपये के कार्यादेश जारी किए गए हैं।
-
हर जिला कलेक्टर को 1 करोड़ रुपये आपात व्यवस्था के लिए
-
जल जीवन मिशन के तहत 25-25 लाख रुपये मरम्मत कार्यों के लिए
अजमेर को 400 करोड़ का विशेष पैकेज
अजमेर शहर में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए करीब 400 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है।
-
लक्ष्य: हर 48 घंटे में जलापूर्ति सुनिश्चित करना
-
कार्यादेश: 15 अप्रैल तक जारी होंगे
मंत्री ने स्पष्ट कहा कि पानी की सप्लाई में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बीसलपुर परियोजना और JJM 2.0 पर फोकस
-
बीसलपुर इंटेक वेल पर कार्य शुरू
-
जल जीवन मिशन 2.0 के तहत राजस्थान को 60% केंद्र सहायता
-
पहले जल स्रोत मजबूत करने पर जोर
1000 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं जारी
राज्यभर में पेयजल से जुड़ी 1000 करोड़+ की परियोजनाएं प्रगति पर हैं, जबकि जल संचयन के लिए 165 करोड़ के कार्य जारी किए गए हैं।
अवैध कनेक्शन पर सख्ती
मंत्री ने अवैध पानी कनेक्शन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
-
दोषियों पर मुकदमे दर्ज
-
पुलिस को सख्त कार्रवाई के आदेश
-
ऐसे लोगों को “आदतन अपराधी” मानने की चेतावनी
हर गांव तक पानी पहुंचाने का लक्ष्य
-
रूपनगढ़, मसूदा सहित अंतिम छोर तक जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश
-
सभी हैंडपंप चालू रखने के आदेश
-
टैंकर सप्लाई की नियमित मॉनिटरिंग
15 दिन में सुधार नहीं तो कार्रवाई
मंत्री ने अधिकारियों को चेताया कि 15 दिनों में व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई होगी।
















































