जयपुर में नमोकार महामंत्र जाप, जैन महिला संगठन का भव्य कार्यक्रम

0
26
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन महिला संगठन जयपुर महानगर इकाई की ओर से भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धा और भक्ति का विशेष वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी के आशीर्वाद एवं प्रज्ञाश्रमणी आर्यिका चंदनामति माताजी की प्रेरणा से किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय महामंत्री सारिका बिलाला के निर्देशन में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

सांगानेर स्थित श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र संघी जी में महिला संगठन की अध्यक्ष रीमा गोधा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां श्रद्धालुओं ने “सांगानेर वाले बाबा की जय” और “जय जय गुरुमां” के जयकारों के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस अवसर पर सभी महिला सदस्यों ने पीले परिधान में नमोकार महामंत्र का जाप किया तथा इसके बाद पंच परमेष्ठी भगवान एवं मूलनायक अतिशयकारी भगवान आदिनाथ की आरती की।

कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तिलक कर स्वागत किया गया तथा बैच एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अखिल भारतीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या एवं उनकी धर्मपत्नी अनीता बड़जात्या को भी साफा एवं दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर रीमा गोधा (अध्यक्ष), शिमला जैन (मंत्री), सुनीता चांदवाड़ (उपाध्यक्ष), बीना सोगानी (कोषाध्यक्ष), आरती अजमेरा (संयुक्त मंत्री), सुनीता जैन (प्रचार मंत्री), निशा गंगवाल (सांस्कृतिक मंत्री), सुधा शाह (संरक्षक), अनीता जैन (संरक्षक) सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here