लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लक्ष्मणगढ़ (सीकर)। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को लक्ष्मणगढ़ उपखंड कार्यालय के सामने कांग्रेस कमेटी की ओर से विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया।
सीकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला के नेतृत्व में लक्ष्मणगढ़ कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनीता गिठाला ने कहा कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई से आमजन परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि कर केंद्र सरकार आम गरीब परिवारों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत के कारण हर वर्ग प्रभावित हो रहा है और लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बढ़ी हुई गैस कीमतों को वापस लेने की मांग की।
इस अवसर पर लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सिहाग, नरेंद्र बाटड़, नेछवा ब्लॉक के कपिल शर्मा, लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पवन कुमार सैनी, मुकेश कुमार घस्सु, बनवारी लाल पाण्डेय, मुकेश कुमार मानासी सहित अनेक कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




















































