लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (दुर्योधन मयंक)। पशुपालन विभाग नोडल उनियारा की ओर से सोमवार को गौधन संवर्धन गौशाला में राष्ट्रीय एफएमडी (फुट एंड माउथ डिजीज) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शंकरलाल ठाडा एवं भाजपा उद्योग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रमेश बढ़ाया ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने गौशाला कर्मियों और उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी किसानों और पशुपालकों को अपने पशुओं का एफएमडी टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि टीकाकरण से पशुओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, दूध उत्पादन में वृद्धि होती है तथा गर्भपात की समस्या में भी कमी आती है।
कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग की टीम ने गौधन संवर्धन गौशाला में पल रही गायों का टीकाकरण किया।
इस अवसर पर पशुपालन विभाग के राकेश कुमार मोदी, पशुधन प्रसार अधिकारी धर्मेंद्र मीणा (एलएसआई), अजय कुमार मीणा (एलएसआई), प्रमोद कुमार धाकड़ (एलएसआई), पूजा (एलएसआई), निर्मला गुर्जर (एलएसआई) और प्रियंका मीणा सहित अन्य कार्मिकों ने टीकाकरण कार्य में भाग लिया।




















































