अवैध चंबल रेत परिवहन पर पुलिस की रेड, 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

​धौलपुर। जिले में अवैध चंबल रेत खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई कोतवाली थाना पुलिस, डीएसटी और क्यूआरटी टीम की संयुक्त टीम ने की है।

​पुलिस को डीएसटी टीम से सूचना मिली थी कि चंबल नदी से मौरोली गांव की ओर आने वाले कच्चे रास्ते से अवैध रेत बजरी का परिवहन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और अवैध चंबल रेत से भरी 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया।

​पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों के विरुद्ध बीएनएस की धारा 303(2), 112(2) सहित वन्य जीव संरक्षण अधिनियम और फॉरेस्ट एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

​पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध रेत खनन और परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि चंबल क्षेत्र में सक्रिय रेत माफियाओं पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि संरक्षित क्षेत्र को नुकसान से बचाया जा सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here