लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर । पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर ट्वीट कर कहा है कि खाड़ी देशों में युद्ध के कारण देश में रसोई गैस (LPG) आपूर्ति पर गहराता संकट बेहद चिंताजनक है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि मोदी सरकार इस संभावित राष्ट्रीय संकट को लेकर भी हमेशा की तरह लापरवाह और असंवेदनशील बनी हुई है। समय रहते स्थिति का आकलन ना कर पाना केंद्र सरकार का स्पष्ट ‘कलेक्टिव फेलियर’ है। वर्तमान परिस्थितियों में मेरी आमजन से अपील है कि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल का उपयोग पूरी जिम्मेदारी और मितव्ययता के साथ करें। केन्द्र व राज्य दोनों सरकारों द्वारा दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों द्वारा रोजाना खाना खाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले ढाबों में LPG गैस की सप्लाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही, राजस्थान सरकार से मेरा विशेष आग्रह है कि कम से कम ‘इंदिरा रसोई’ (वर्तमान नाम अन्नपूर्णा रसोई) में गैस की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, क्योंकि लाखों जरूरतमंद, छात्र और श्रमिक भोजन के लिए इन्हीं पर निर्भर हैं।















































