- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
- Advertisement -
गंगापुर सिटी। वजीरपुर उपखंड क्षेत्र के मीणा बड़ौदा गांव में सोमवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां संगीता लापता बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतकों में 7 वर्षीय बालिका, 4 वर्षीय बालक और करीब डेढ़ वर्ष का एक मासूम शामिल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। तीनों बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, लापता मां की तलाश के लिए पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
घटना के बाद गांव में मातम और सनसनी का माहौल है। ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
