लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। सात प्रदेशों का पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान चंडीगढ़ में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस महाअभियान में पूर्व प्रदेश मंत्री नागौर की सरोज प्रजापत ने भाग लिया।
इस महाअभियान में राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, लेह-लद्दाख और दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश प्रभारी, प्रशिक्षण टोली के सदस्य और प्रदेश वक्ता भी शामिल हुए।
प्रशिक्षण का उद्देश्य और मुख्य विषय
प्रशिक्षण महाअभियान के दौरान संगठनात्मक विषयों, वैचारिक अधिष्ठान और कार्यपद्धति पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी वक्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांतों को आत्मसात करते हुए संगठन विस्तार और सशक्तिकरण पर जोर दिया।
विशेष अतिथियों की उपस्थिति
-
हिमाचल से सांसद अनुराग ठाकुर
-
दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज
दोनों सांसदों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।
आगामी कार्यक्रम और योजना
प्रशिक्षण के माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई और कार्यकर्ताओं को बूथ एवं मंडल स्तर तक सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया गया।
आगामी 7 मार्च से 14 अप्रैल तक सभी मंडलों में उक्त प्रशिक्षण महाअभियान आयोजित किए जाएंगे, जिससे संगठनात्मक कार्यों को और अधिक गति प्रदान की जा सके।















































