लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पुनः प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार नागौर आने पर हमीद खान मेवाती का शानदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्हें दरगाह सूफ़ी साब में चादर पेश कर देश में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ दी गई।
नागौर में उनका स्वागत करते हुए इमरान खान मास्टर ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कासम अली राठौड़ भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वागत किया।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष अयूब खान जंग, बहादुर जावेद कुरैशी, जाहगीर खान, जाकिर भट्टी, सहजाद अंसारी, अली असगर अंसारी, गयास मुल्तानी, सैय्यद कुम्हारी, इक़बाल कुरैशी, शकील अंसारी, इस्लाम पठान, यूनुस खान डेगाना सहित अन्य कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस भव्य स्वागत समारोह में संगठन की एकजुटता और आ
गामी गतिविधियों को लेकर उत्साह देखने को मिला।


















































