उन्हेल का आदतन अपराधी नरेश कंजर अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

0
151
- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
झालावाड़ जिले के गंगधार थाना क्षेत्र से पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। विशेष अभियान के तहत पुलिस ने एक शातिर और आदतन अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 12 बोर का देशी कट्टा बरामद किया गया है। पुलिस अब हथियार तस्करी के नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।
विशेष  अभियान में  पकड़ा गया  आरोपी 
गंगधार थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला मुख्यालय के निर्देश पर आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए मादक पदार्थों और अवैध हथियारों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इस विशेष अभियान के तहत गंगधार थाना पुलिस टीम ने गश्त के दौरान पीपाखेड़ी रोड खाल के पास चिश्तीपुरा क्षेत्र से आदतन अपराधी नरेश कंजर पिता सौदानलाल, निवासी बामनदेवरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 12 बोर बरामद किया गया है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान अवैध हथियार की प्राप्ति, सप्लाई चैन और अन्य संलिप्त व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस हथियार तस्करी के नेटवर्क को लेकर गहन अनुसंधान कर रही है।
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश नरेश कंजर, थाना उन्हेल का आदतन अपराधी है, जिसके विरुद्ध थाना भवानी मंडी और उन्हेल में चोरी और लूट सहित गंभीर धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here