लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
लोक टुडे की खास रिपोर्ट | रमा निगम
गंगधार, झालावाड़: हमारी हथेली की मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा केवल भविष्य की संकेतक नहीं होतीं, बल्कि व्यक्ति के स्वभाव, सोच और भावनात्मक संतुलन का आधार भी मानी जाती हैं। जब मस्तिष्क रेखा हृदय रेखा को छुए बिना उसके मध्य क्षेत्र में समाप्त होती है, तो यह दर्शाता है कि ऐसा व्यक्ति न केवल तर्कसंगत है और न ही भावनाओं में बहता है।
हस्तरेखा का विश्लेषण
-
मस्तिष्क रेखा बुद्धि, निर्णय लेने की क्षमता, तर्क आधारित सोच और व्यवहारिक दृष्टिकोण का प्रतीक है।
-
हृदय रेखा भावनाओं, संवेदनशीलता और रिश्तों की गहराई को दर्शाती है।
मस्तिष्क रेखा का हृदय रेखा के मध्य में समाप्त होना बताता है कि व्यक्ति भावनाओं पर नियंत्रण रखते हुए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने में सक्षम होता है। यह लोग पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में संतुलन बनाए रखते हैं, जल्दीबाजी और अति-भावुकता से दूर रहते हैं, और जीवन में सोच और संवेदना के मध्य एक पुख्ता सेतु का निर्माण करते हैं।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण
हस्तरेखा के इस पैटर्न को ज्योतिष में बुध और चंद्र के संतुलन से जोड़ा जाता है—
-
बुध बुद्धि का कारक है।
-
चंद्र मन और भावनाओं का कारक।
ऐसे जातक अक्सर कुंडली में बुध और चंद्र का सामंजस्य, शुक्र का शुभ प्रभाव और शनि की अनुशासित दृष्टि लिए होते हैं। यह उन्हें दिल और दिमाग में स्थिरता, गंभीरता और व्यवहारिक दृष्टिकोण प्रदान करता है।
व्यक्तिगत और व्यावसायिक संकेत
-
ऐसे व्यक्ति संबंधों में पारदर्शिता और ईमानदारी रखते हैं, लेकिन स्वयं के आत्मसम्मान से समझौता नहीं करते।
-
निर्णय लेने में दिल और दिमाग दोनों का सहारा लेते हैं।
-
व्यवसाय, प्रशासन, परामर्श, शिक्षा, समाज सेवा, न्याय, लेखन या नेतृत्व के क्षेत्र में अक्सर सफल होते हैं।
-
जीवन के उतार-चढ़ाव के बावजूद आत्म-नियंत्रण बनाए रखते हैं।
रमा निगम के अनुसार, हथेली की यह रेखा मानसिक और बौद्धिक परिपक्वता, विवेकशीलता और संतुलित व्यक्तित्व का प्रतीक है।
लेखक परिचय
रमा निगम वरिष्ठ साहित्यकार, पत्रकार, कवयित्री और सामाजिक विषयों की लेखिका हैं। उनकी लेखनी में जीवन, स्त्री पहचान, सामाजिक चेतना और पर्यावरण के प्रति गहरी संवेदनशीलता झलकती है। वह साहित्यिक मंचों, सांस्कृतिक चर्चाओं और सामुदायिक जुड़ाव कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभाती हैं।




















































