लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
दूसरे दिन सात मुकाबलों में दिखा रोमांच
गौतम शर्मा | राजसमन्द
राजसमन्द जिले के पीपली अहिरान में आयोजित 6 दिवसीय वैष्णव बैरागी समाज क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेल मैदान पर चौकों-छक्कों की जमकर बरसात देखने को मिली। दिनभर खेले गए सात रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों की जोशीली हूटिंग से माहौल उत्साह से भर गया।
प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में केशरी नंदन पीपली अहिरान ने लोहानगढ़ को हराकर जीत दर्ज की। दूसरे मैच में उदयपुर 11 स्टार ने सूसाटा क्लब कुंवारिया को पराजित किया।
तीसरे मुकाबले में वाकुल माता मार्बल राजसमन्द ने केशरी नंदन पीपली अहिरान को शिकस्त दी।
चौथे मैच में एमआरडी 21 बांडा ने मावली को हराया। पांचवें मुकाबले में वाकुल माता मार्बल ने बालाजी क्लब लोहानगढ़ को पराजित किया।
छठे मैच में उदयपुर 11 स्टार ने राधे 11 मावली पर जीत हासिल की। वहीं, सातवें और अंतिम मुकाबले में बालाजी धारता ने श्री हरि क्लब सालेरा को हराकर जीत दर्ज की।
समाजसेवी मनोहर वैष्णव ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन सभी मुकाबले बेहद रोमांचक रहे। खिलाड़ियों ने खेल भावना और जोश के साथ प्रदर्शन किया, वहीं बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शकों ने तालियों और उत्साहवर्धन से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।



















































